23 अक्टूबर 2024 - 15:03
  तुर्की में आतंकी हमला,10 की मौत, कई को बंधक बनाया

गृह मंत्रालय की तरफ से पोस्ट में कहा गया है कि “तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया। दुर्भाग्यवश हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई लोग घायल हैं।

तुर्की से बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। तुर्की की राजधानी अंकारा में एविएशन कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) के मुख्यालय के बाहर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। घटनास्थल पर अभी भी गोलीबारी जारी है।  यहाँ अब भी दो आतंकवादी मौजूद हैं जो लगातार हमला कर रहे हैं। आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। अभी तक इस हमले में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

गृह मंत्रालय की तरफ से पोस्ट में कहा गया है कि “तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया। दुर्भाग्यवश हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई लोग घायल हैं।